क्या ‘गली बॉय’ रणवीर देंगे एक और सुपरहिट? ये है अब तक का रिपोर्ट कार्ड

अभिनेता रणवीर सिंह इस समय बॉलीवुड के चमकते सितारे हैं। पिछले साल अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ शादी करने वाले रणवीर युवाओं के बीच जबरदस्त लोकप्रिय हैं। उनकी फैन फॉलोइंग देखते ही बनती है। 33 वर्षीय रणवीर हमेशा अपने अजीबोगरीब ड्रेसिंग सेंस और भरपूर एनर्जी के कारण चर्चाओं में रहते हैं।

इस गुरुवार यानी वेलेंटाइन डे (14 फरवरी) को रणवीर बड़े पर्दे पर दिखेंगे। रणवीर की गली बॉय फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। इसमें रणवीर के अपोजिट प्रतिभाशाली एक्ट्रेस आलिया भट्ट हैं। इसमें रणवीर एक रैपर की भूमिका निभा रहे हैं और गाने लोगों की जुबां पर चढ़ चुके हैं। देखना ये है कि रणवीर की अदाकारी क्या असर दिखाती है? 

बैंड बाजा बारात

रिलीज डेट : 10 दिसंबर 2010
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (टोटल ग्रॉस) : 23 करोड़ 16 लाख 50 हजार रुपए

लेडीज वर्सेज रिकी बहल

रिलीज डेट : 9 दिसंबर 2011
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (टोटल ग्रॉस) : 30 करोड़ 75 लाख 75 हजार रुपए

लुटेरा

रिलीज डेट : 5 जुलाई 2013
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (टोटल ग्रॉस) : 27 करोड़ 86 लाख 25 हजार रुपए

गोलियों की रासलीला रामलीला

रिलीज डेट : 15 नवंबर 2013
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (टोटल ग्रॉस) : 112 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपए

गुंडे

रिलीज डेट : 14 फरवरी 2014
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (टोटल ग्रॉस) : 73 करोड़ 28 लाख रुपए

किल दिल

रिलीज डेट : 14 नवंबर 2014
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (टोटल ग्रॉस) : 29 करोड़ 98 लाख 75 हजार रुपए

दिल धडक़ने दो

रिलीज डेट : 5 जून 2015
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (टोटल ग्रॉस) : 75 करोड़ 5 लाख 25 हजार रुपए

बाजीराव मस्तानी

रिलीज डेट : 18 दिसंबर 2015
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (टोटल ग्रॉस) : 183 करोड़ 75 लाख रुपए

बेफिक्रे

रिलीज डेट : 9 दिसंबर 2016
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (टोटल ग्रॉस) : 60 करोड़ 26 लाख 50 हजार रुपए

पदमावत

रिलीज डेट : 25 जनवरी 2018 
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (टोटल ग्रॉस) : 282 करोड़ 28 लाख रुपए

सिम्बा

रिलीज डेट : 28 दिसंबर 2018
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (टोटल ग्रॉस) : 239 करोड़ 68 लाख रुपए

नोट : ये सभी आंकड़े बॉक्सऑफिस इंडिया डॉट कॉम से लिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *