क्या आप जानते है साइलेंट किलर सर्प को

क्या आप जानते है साइलेंट किलर सर्प को

 

बरसात का मौसम शुरू होते ही सांपों द्वारा डसने की घटनाएं बढ़ना शुरू हो गई है। बरसात के मौसम में सांप सक्रिय हो जाते हैं, लेकिन जिले में सफेद छल्लों वाला काले रंग का सांप बीते कुछ वर्षों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस सांप को कॉमन करैत या इंडियन करैत के नाम से जाना जाता है। कॉमन करैत इसलिए चर्चा बना हुआ है क्योंकि बीते कुछ वर्षों में इस सांप द्वारा डसने की घटनाएं लगातार बढ़ी है। ज्यादातर घटनाओं में व्यक्ति बच नहीं पाता और कुछ घंटे बाद ही दम तोड़ देता है।

 

कॉमन करैत बिस्तर में घुसकर सोते हुए इंसान का काटता है। कई जगह तो व्यक्ति की नींद भी नहीं खुल पाती और वह दम तोड़ देता है। इसके दांत इतने बारीक होते हैं कि डसने के दौरान ज्यादा दर्द महसूस नहीं होता। इसलिए कॉमन करैत को साइलेंट किलर भी कहा जाता है। वाइल्ड लाइफ अधिकारियों व सांप पकड़ने वालों के अनुसार कैथल में वातावरण कॉमन करैत सांपों के अनुकुल है। इसलिए यहां कॉमन करैत की संख्या बढ़ी है, 

दिन में सुस्त और रात में एक्टिव रहता है काॅमन करैत
फर्श में सुराग है तो यह सांप वहां आसानी से छीप सकता है और लंबे समय तक वहीं छीपा रह सकता है। दिन में ये सुस्त रहता है और रात को शिकार के लिए सक्रिय हो जाता है। ये ठंडे खून वाला सांप है। इंसानी शरीर की गर्मी इसे आकर्षित करती है। गर्मी लेने के लिए ये सो रहे इंसान तक पहुंच जाता है।

अंगुली या कान को अपना भोजन समझकर निगलने की कोशिश करता है। कई स्थिति में इंसान करवट लेता है तो ये गर्दन पर भी काट लेता है। इसके दांत इतने बारीक होते हैं कि डसने के दौरान ज्यादा दर्द नहीं होता। इसके डसने के लक्षण पेट में दर्द, छाती में जलन, गले में जकड़न, पलकें नीचे की और गिरना है। डसने की स्थिति में डॉक्टर के पास ही इलाज करवाए। डॉक्टर को जानकारी दें कि किस प्रकार के सांप ने डसा है, ताकि सही इलाज मिल सके। कॉमन करैत से बचाव के लिए दरवाजों के नीचे ज्यादा जगह नहीं रहने दें, घर में चूहे आदि के सुराग हैं तो बंद कर दें। 

छिन्दवाड़ा में भी कॉमन करैत साफ के डस से एक अबोध बालक को जान गवानीं पड़ी।

 उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी में पुलिस ने बताया कि सर्रा निवासी 8 वर्षीय निहाल पिता रघुवीर कहार शनिवार की रात परिजनों के साथ जमीन पर बिस्तर बिछाकर सो गया था।

 

इस दौरान उसे रात चार बजे सांप ने डस लिया। उपचार के लिए निहाल को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद 

परिजन घर पहुँचकर जब बिस्तर उठाया तो उसमे सांफ़ निकाला यहा साफ कॉमन करैत प्रजाति कही था ।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *