क्या आप जानतें हैं घर में तुलसी लगाने के ये फायदे ?

हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार घर में तुलसी का पौधा होना बेहद जरूरी होता है। ऐसा माना गया है कि घर में तुलसी होने से सकरात्मक ऊर्जा बनी रहती है और साथ ही इसका सेवन करने से व्यक्ति का शरीर भी स्वास्थ्य रहता है। कहते हैं कि तुलसी के वृक्ष को सिर्फ वृक्ष के रूप में नहीं जानना चाहिए, वह साक्षात राधा रानी ही हैं। शास्त्रों के अनुसार भगवान कृष्ण की कोई भी पूजा तुलसी पत्ते के बिना अधूरी मानी जाती है और साथ ही ऐसा कहा जाता है कि तुलसी पत्ते के बिना भगवान भोग भी स्वीकार नहीं करते हैं। तो चलिए आगे जानते हैं एक तुलसी के ओर कितने फायदे हो सकते हैं। 

कहते हैं कि स्नान के पानी में तुलसी डालकर नहाने से सभी तीर्थों में स्नान करने जैसा ही फल मिलता है। 

हर रोज़ तुलसी पूजन व उसमें जल देने से व्यक्ति का सुख-सौभाग्य बढ़ता है। धन की कभी कमी नहीं होती है। इसलिए रोज़ तुलसी का पूजन करना चाहिए।  

घर के आंगन में तुलसी का पौधा हो तो घर का कलह और अशांति दूर होती है। घर-परिवार पर मां लक्ष्मी जी की विशेष कृपा बनी रहती है। इतना ही नहीं प्रतिदिन दही के साथ चीनी और तुलसी के पत्तों का सेवन करना बहुत शुभ माना जाता है।

शास्त्रों के अनुसार तुलसी के पत्तों के सेवन से भी देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होती है। दही या दूध के साथ तुलसी का सेवन करने से कई प्रकार के आयुर्वेदिक लाभ भी प्राप्त होते हैं। 

घर से नकरात्मकता को दूर करने के लिए घर के आंगन में तुलसी का पौधा जरूर लगाना चाहिए और सुबह-शाम घी का दीपक जलाना चाहिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *