कोरोना पर केजरीवाल का बड़ा ऐलान: 72 लाख लोगों को 7.5 किलो फ्री राशन, बुजुर्ग-विधवा का पेंशन हुआ डबल

नई दिल्ली

कोरोना वायरस को लेकर देश में जारी दहशत के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज स्पष्ट किया कि अभी दिल्ली में लॉकडाउन जैसे हालात नहीं है। अगर जरूरत पड़ी तो दिल्ली की जनता से राय लेकर लॉकडाउन किया जाएगा। कोरोना वायरस के कहर के बीच दिल्ली वालों को अरविंद केजरीवाल ने राहत की खबर दी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के करीब 70 लाख लोगों के लिए राशन का कोटा बढ़ा दिया है और इस महीने 7.5 किलो राशन मुफ्त मिलेगा। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली के बुजुर्ग, विधवा और विकलागों को मिलने वाली पेंशन को डबल करने का ऐलान किया है। अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को जनता कर्फ्यू को लेकर लोगों से एक साथ पांच से अधिक इकट्ठा न होने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर बहुत जरूरी न हो तो घरों से बाहर न निकलेें। 

 

उन्होंने कहा कि कोरोना की वजह से हम दिल्ली में राशन और खाने-पीने की चीजों की कमी नहीं होने देंगे। हम राशन का कोटा बढ़ा रहे हैं और 18 लाख परिवार इस राशन से कवर हो जाएंगे। उन्होंने 2.5 लाख विधवा महिलाओं के पेंशन को डबल करने का भी ऐलान किया।इसके अलावा दिल्ली सरकार ने पांच लाख बुजुर्गों और एक लाख विक्लागों के लिए भी पेंशन की राशि दोगुनी करने का ऐलान किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *