कोरोना के मामलों में दिल्ली दूसरे नंबर पर आ गई

नई दिल्ली
दिल्ली में कोरोना वायरस का संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। कोरोना के आंकड़े रोजाना नए-नए रेकॉर्ड बना रहे हैं। अब कोविड-19 के 59 हजार से भी अधिक मामलों के साथ दिल्ली अब तमिलनाडु से आगे निकल गई है। साथ वह इस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में दूसरे नंबर पर आ गई है। इस बीमारी से दिल्ली में अब तक 2175 मरीजों ने अपनी जान गंवा दी है। अधिकारियों के अनुसार, अगर दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले इसी रफ्तार से बढ़ते रहे तो दिल्ली कोरोना वायरस के मामलों में मुंबई से भी आगे निकल जाएगा। बता दें कि महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा स्थिति खराब है। राज्य में कुल 1,32,075 मामले हैं। अब तक कोरोना से 6,170 मौतें हुई हैं।

कोरोना वायरस के आंकड़ों पर एक नजर
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, तमिलनाडु में इस महामारी के मामले 59,377 हैं और वह देश में सर्वाधिक प्रभावित तीसरा राज्य/केंद्रशासित प्रदेश है। दूसरे नंबर पर दिल्ली है। तमिलनाडु में कोरोना वायरस से अब तक 757 लोगों की जान गई है। महाराष्ट्र कुल 1,32,075 कोविड-19 मामलों के साथ देश में सर्वाधिक प्रभावित राज्य है। इस राज्य में कोविड-19 के 6170 मरीजों की जान जा चुकी है।

मुंबई को भी पछाड़ सकती है दिल्ली
मुंबई में कोरोना वायरस के 21 जून तक 66,488 मामले सामने आये हैं। राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के संक्रमण की स्थिति के अनुसार दिल्ली अगले कुछ दिनों में मुंबई को पार कर सकती है। दिल्ली सरकार द्वारा रविवार को जारी किये गये बुलेटिन के अनुसार यहां अब तक 33,013 स्वस्थ हो चुके हैं या अन्यत्र चले गये हैं। फिलहाल 24,558 मरीजों का उपचार चल रहा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार तमिलनाडु में फिलहाल 25,866 मरीज उपचार से गुजर रहे हैं। गुजरात इस बीमारी से हुई मौतों के संदर्भ में तीसरा सबसे प्रभावित राज्य है। गुजरात में कोरोना वायरस के 1663 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में कुल 27,260 मरीज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *