केन्द्रीय मंत्री तोमर की माताजी का निधन, CM नाथ और BJP अध्यक्ष राकेश सिंह पहुंचे श्रद्धांजलि देने

ग्वालियर
केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर की मां श्रीमती शारदा देवी का आज सुबह नई दिल्ली में निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा शाम 5 बजे आर्य नगर से शुरु होकर मुरार मुक्तिधाम पहुंचेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन पर भाजपा सहित विभिन्न संगठन व संस्थाओं ने शोक व्यक्त किया है।

श्रीमती शारदा देवी के पार्थिव शरीर को ग्वालियर लाया जा रहा है, जहां आर्य नगर मुरार स्थित उनके निज निवाज पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। उनको श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद राकेश सिंह सहित तमाम नेता ग्वालियर पहुंच रहे हैं। सीएम कमलनाथ शाम को भिण्ड दौरे से लौटकर श्रद्धासुमन अर्पित करने जाएंगे। वहीं प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह सड़क मार्ग के जरिए भोपाल से ग्वालियर के लिए रवाना हो चुके हैं। इधर ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर सहित तमाम भाजपा नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
      

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *