केन्द्रीय जेल में मनाया गया महिला दिवस

अम्बिकापुर
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर के महिला प्रकोष्ठ में महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बिकापुर के सचिव श्री जनार्दन खरे ने महिला कर्मचारियों एवं जेल में निरूद्ध महिला बंदियों को महिला दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ में विविध कार्यक्रम एवं रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित किया गया।

जेल अधीक्षक श्री राजेन्द्र गायकवाड ने महिला दिवस पर सम्बोद्धित करते हुए देश के ख्याति प्राप्त एवं प्रेरणादायक महिलाओं का उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने मदर टेरेसा, इन्दिरा गांधी, अरूणिमा सिन्हा जैसी महिलाओं की ख्याति को प्रसारित किया। इसके साथ ही जेल में निरूद्ध महिला बंदियों द्वारा कौशल विकास क्षेत्र में की जा रही उल्लेखनीय कार्यों को बताया। अंत में सहायक जेल अधीक्षक सुश्री ममता पटेल ने अतिथियों का अभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सहायक जेल अधीक्षक श्री एमजी गोस्वामी, श्री हितेन्द्र सिंह ठाकुर, मुख्य प्रहरी श्रीमती फ्लोरा लकड़ा, श्री शंकर प्रसाद तिवारी सहित समस्त महिला कर्मचारी एवं अन्य सुरक्षा कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *