केन्द्रीय कोयला मंत्री आज आएंगे

रायपुर। केंद्रीय कोयला और खनन मंत्री प्रहलाद जोशी आज रायपुर आ रहे हैं। जोशी 20 सितम्बर को सुबह 10:04 को रायपुर पहुंचेंगे। जोशी सुबह 11:30 बजे सड़क मार्ग होते हुए भिलाई जाएंगे और 12 बजे रतन मुनि से मुलाकात करेंगे।
12:25 को पॉवर हाऊस भिलाई अंबेडकर चौक आएंगे तथा दोपहर 12:30 बजे पॉवर हाऊस भिलाई से दुर्ग के भाजपा कार्यालय जाएंगे। श्री जोशी दोपहर 1:10 को शासकीय जिला अस्पताल दुर्ग में सेवा सप्ताह कार्यक्रम में शामिल होंगे। जोशी दोपहर 01:45 बजे अनुच्छेद 370 पर जन जागरण अभियान में शामिल होंगे। हिन्दी भवन दुर्ग में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे और साथ ही दोपहर 2:15 बजे भिलाई स्थित बीआईटी में जन सम्पर्क अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे। केन्द्रीय मंत्री श्री जोशी 3:30 बजे दुर्ग से रायपुर के लिए वापस आकर स्वामी विवेकानंद विमानतल से शाम 05:15 बजे बेंगलुरू (कर्नाटक) के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *