केजरीवाल के ‘शीला बड़ी और महत्वपूर्ण नहीं’ बयान पर कांग्रेसी नाराज

 
नई दिल्ली 

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलौठिया ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष शीला दीक्षित के बारे में की गई टिप्पणी पर खेद जताया है। दरअसल, केजरीवाल ने कहा था कि शीला दीक्षित कोई बड़ी और महत्वपूर्ण नेता नहीं हैं इसपर कांग्रेस नाराज है। लिलौठिया ने कहा कि इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। 
 
उन्होंने कहा कि शीला दीक्षित की लोकप्रियता और उनके व्यक्तित्व के बारे में दिल्ली हीं नही, देश के लाखों लोगों ने उन्हें जो सम्मान और आदर दिया है वह शायद सबको नसीब नहीं होता। 

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और कांग्रेस प्रवक्ता रमाकांत गोस्वामी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता एक तरफ गठबंधन करना चाहते हैं वहीं दूसरी ओर देश की सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को चुनौती दे रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता जितेन्द्र कुमार कोचर ने कहा कि यह ध्यान देने वाली बात है कि वही केजरीवाल हैं जिन्होंने पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी के सामने कुमार विश्वास को मैदान में उतारा था और बीजेपी और संघ के कंधे पर बैठकर कांग्रेस को कमजोर करने का काम किया था। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *