‘कीचड़बाज’ MLA नितेश राणे बोले- अधिकारियों को सबक सिखाने की जरूरत

मुंबई
बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय के विधायक बेटे आकाश विजयवर्गीय ने जब इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर बैट चलाया तो काफी हंगामा खड़ा हुआ। अब महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के विधायक बेटे ने कीचड़ अटैक किया है। कांग्रेस विधायक नितेश राणे निर्माण कार्य का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे, इसी दौरान उन्होंने गुस्से में आकर इंजिनियर पर कीचड़ फिंकवा दिया।

इस घटना का एक विडियो भी सामने आया है, जिसमें कांग्रेस विधायक नितेश राणे और उनके समर्थक इंजिनियर प्रकाश शेडेकर पर कीचड़ फेंकते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि राणे कांकावली में मुंबई-गोवा राजमार्ग के पास एक पुल पर गड्ढों से भरे राजमार्ग का निरीक्षण कर रहे थे। विधायक और उनके समर्थकों की गुंडागर्दी यहीं नहीं थमी। इसके बाद राणे के समर्थकों ने इंजिनियर को नदी पर बने पुल से बांध दिया और उनसे बदसलूकी की। (देखें विडियो)

कौन हैं नितेश राणे
नितेश राणे महाराष्ट्र विधानसभा में कांकावली सीट से विधायक हैं। 2014 के विधानसभा चुनाव में वह 25 हजार से ज्यादा वोटों से चुनाव जीते थे। इसके अलावा वह स्वाभिमान संगठन नाम से एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) भी चलाते हैं। उन्होंने यूके से एमबीए की पढ़ाई की है। भारत आने के बाद उन्होंने राजनीति में एंट्री ली।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *