किसने खोली ‘कांग्रेस लॉलीपॉप’ की दुकान

इंदौर
नई सरकार के कामकाज और वादों को लेकर भाजपा सड़क पर उतर आई है| सरकार की कमियों को चुनाव भुनाने के लिए भाजपा ने घेराबंदी शुरू कर दी है| इसी क्रम में  इंदौर में शुक्रवार शाम को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया। विरोधस्वरूप मोर्चा कार्यकर्ताओ ने प्रदेश की कमलनाथ सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सीएम कमलनाथ की सरकार को लॉलीपॉप सरकार बताया। 

इंदौर के गांधी हाल परिसर में किये गए प्रदर्शन के दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने आरोप लगाया कि कमलनाथ सरकार ने जो जनता से वादे किये थे वो पूरे नहीं किये, कमलनाथ जनता को लॉलीपॉप दे रहे है।  भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने आरोप लगाया कि कमलनाथ सरकार की प्रमुख योजनाए जिसमें पुलिस को सप्ताह में 1 दिन का अवकाश,  किसानों का 2 लाख का ऋण माफ़, स्वास्थ सम्बन्धी योजनाए सहित बेरोजगारी भत्ते की योजनाए लॉलीपॉप साबित हो रही है। शहर में इस आंदोलन की चर्चा रही, हालांकि ये बात अलग है कि मोर्चा कार्यकर्ताओ के प्रदर्शन को राजनीतिक गलियारों में लोकसभा चुनाव से जोड़कर ही देखा गया| 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *