कार्तिक आर्यन चाहते हैं दीपिका पादुकोण जैसी बीवी
कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर अपने फैंस का लगातार मनोरंजन कर रहे हैं। वह कई मजेदार वीडियोज पोस्ट कर रहे हैं। वैसे कार्तिक लड़कियों के दिलों की धड़कन हैं इसमें कोई शक नहीं। रीसेंटली उन्होंने बताया कि वह दीपिका पादुकोण जैसी लड़की से शादी करना चाहते हैं। कार्तिक ने इसकी वजह भी बताई।
कार्तिक ने बताई मजेदार वजह
सारा अली खान से लेकर अनन्या पांडे तक कार्तिक आर्यन का नाम बॉलिवुड की कई ऐक्ट्रेसस के साथ जुड़ चुका है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कार्तिक ने बताया कि वह दीपिका पादुकोण को पसंद करते हैं। उन्होंने बताया कि वह दीपिका पादुकोण जैसी लड़की से शादी करना चाहते हैं क्योंकि वह पूरी दुनिया के सामने अपने पति को बड़ी शान से दिखाती हैं।