कांग्रेस विधायक ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर कराया सूर्य यज्ञ

 रायबरेली 
रायबरेली जिले में हरचंदपुर के कांग्रेसी विधायक राकेश सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शहर के जगमोहन ईश्वर महादेव मंदिर में सूर्य यज्ञ कराया। कांग्रेस विधायक के इस कदम से राजनीतिक हलकों में काफी सरगर्मी बढ़ गई है।

पिछले साल कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए विधान परिषद सदस्य दिनेश प्रताप सिंह के छोटे भाई राकेश सिंह हरचंदपुर के कांग्रेसी विधायक है। आज विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। उन्होंने बाकायदा शहर में होर्डिंग लगाकर इसका प्रचार-प्रसार भी किया। इस होर्डिंग में पीएम मोदी की शान में काफी कसीदे भी पढ़े गए। उन्होंने शहर के जगमोहन ईश्वर महादेव मंदिर में आयोजित सूर्य यज्ञ में प्रधानमंत्री लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना कामना भी की।

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस विधायक द्वारा खुलेआम पीएम मोदी के लिए यज्ञ आयोजित किए जाने के बाद यहां राजनीतिक हलकों में नई हलचल पैदा हो गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *