कांग्रेस-भाजपा हुए एकजुट, शहीद के घर नेताओं का जमघट

जबलपुर
शहीद के घर पहुंचे भाजपा-कांग्रेस के नेताओं में शहीद अश्विनी और देश हित देखा गया। सबकी जुबान पर एक ही बात रही कि देश सर्वोपरि है। आंतकियों ने हमला कर देश के 42 जवान शहीद किए हैं। आंतकियों को इसकी भारी कीमत चुकानी पडेÞगी। 

अश्विनी के शहीद होने की खबर मिलते ही भाजपा विधायक अजय विश्नोई, पूर्व विधायक दिलीप दुÞबे, भाजपा विधायक प्रणय पांडे सहित कई नेता खुड़ावल पहुंचे। जिले के प्रभारी एवं उर्जा मंत्री प्रियवत सिंह, वित्त मंत्री तरुण भनोत, सामाजिक न्याय मंत्री लखन घनघोरिया, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा के साथ पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी खुड़ावल पहुंचे। तरुण भनोत ने बिलखते परिवार को समझाते हुए हर संभव मदद देने के साथ कहा कि अश्विनी देश का बेटा था, उसने अपना फर्ज और कर्ज चुका दिया। राजनीति से उपर उठकर हम  अपना फर्ज निभाएंगे। 

आज सुबह से ही सभी दलों के नेताओं का जमघट शहीद अश्विनी के घर में रहा। शहीद अश्विनी के अंतिम संस्कार में प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, स्थानीय सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, वित्त मंत्री तरुण भनोत, सामाजिक न्याय मंत्री लखन घनघोरिया, विधायक नंदनी मरावी, अजय विश्नोई,संजय यादव, विनय सक्सेना, सुशील इंदू तिवारी, अशोक रोहाणी सहित अन्य नेता शहीद स्थल खुड़ावल पहुंच रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *