कांग्रेस नेता शेख गफ्फार का निधन
बिलासपुर
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व वर्तमान निकाय चुनाव में वार्ड क्रमांक 29 से कांग्रेस प्रत्याशी रहे शेख गफ्फार का निधन हो गया। चुनाव के दौरान ही उन्हे हार्ट अटैक आया था और बिलासपुर के अपोलो में उनका उपचार जारी था। उन्हे मुंबई ले जाने की भी तैयारी थी। वेटिंलेटर पर ही वे थे। सोमवार सुबह उनके निधन की खबर से बिलासपुर में शोक की लहर फैल गई। काफी मिलनसार और राजनीतिक, सामाजिक क्षेत्रो में उनकी अच्छी पकड़ थी। वरिष्ठता के लिहाज से वे महापौर के दावेदार भी थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, विधायक शैलेष पांडेय ने शोक व्यक्त किया है।