कांग्रेस नेता का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, गंभीर घायल, BJP पर लगाया साजिश का आरोप

सीधी
मध्यप्रदेश के सीधी जिले में सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में जिलाध्यक्ष बुरी तरह से घायल हो गए।जिन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसा उस वक्त हुआ जब जिलाध्यक्ष पोलिंग बूथ चेक करने जा रहे थे। कांग्रेस ने इसके पीछे बीजेपी की साजिश बताया है।

दरअसल, सोमवार को एमपी में पहले चरण की वोटिंग के लिए मतदान हुए। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह दोपहर में  सीधी विधानसभा क्षेत्र के छुइया ग्राम पंचायत में मतदान का जायजा लेने गए थे।तभी अचानक उनकी कार एक पेड से जा टकराई और वे बुरी तरह घायल हो गए। सिंह को हाथ, चेहरे और सिर में चोट आई है और खून भी काफी बह गया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया , जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 

कांग्रेस ने  इस मामले में भाजपा पर साजिश का आरोप लगाया है। उनके वाहन दुर्घटना के पीछे एक नई बात भी सामने आई है। जिसमे विरोधी पार्टी पर आरोप लगाया जा रहा है कि उन्होंने एक्सीडेंट कराने ड्राइवर को 5000 हजार दिए थे। लेकिन अब तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *