कांग्रेस को एक और झटका, पूर्व विधायक साधना ने थामा भाजपा का दामन

होशंगाबाद

चुनावी दौर में नेताओं का दल बदलने का क्रम तेजी से जारी है| अब मध्यप्रदेश में कांग्रेस को एक और झटका लगा है। होशंगबाद में कांग्रेस की पूर्व विधायक साधना स्थापक ने भाजपा का दामन थाम लिया है| इससे पहले  मंडला से अमरपुर ब्लॉक अध्यक्ष रमा देवी और गाड़ासरई ब्लॉक अध्यक्ष जयंती मार्को ने भी कांग्रेस छोड़ बीजेपी ज्वाइन कर ली थी| साधना स्थापक को नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ नेता गोपाल भार्गव ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। उनके साथ सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने भी भाजपा की सदस्यता ली। उनकी गिनती पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी के समर्थकों में थी। इससे पहले भी एक दर्जन से अधिक बड़े नेता दल बदल चुके हैं|

दरअसल, आज गुरुवार को नरसिंहपुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार राव उदयप्रताप सिंह ने होशंगाबाद में अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान भाजपा ने आम सभा रखी थी। जिसे नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने संबोधित किया। इसी दौरान भार्गव ने कांग्रेस की पूर्व विधायक साधना स्थापक और उनके समर्थक पूर्व जनपद अध्यक्ष शशिकांत पटेल को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

स्थापक दो बार लगातार गडरवाड़ा से कांग्रेस से विधायक रही हैं। उनके ससुर हरिशंकर स्थापक भी विधायक रह चुके हैं। उन्होंने ससुर की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाया था। यह परिवार खांटी कांग्रेसी रहा है। स्थापक पूर्व केंद्रीय मंत्री पचौरी की समर्थक हैं और इस बार खुद टिकट की दावेदार थी। वे विधानसभा चुनाव में भी टिकट मांग रही थी लेकिन पार्टी ने उनके खिलाफ बगावत कर निर्दलीय चुनाव लडऩे वाली सुनीता पटेल को उम्मीदवार बना दिया था। इस कारण वे पार्टी द्वारा लगातार उपेक्षा किए जाने से नाराज थी।जिसके चलते वे आज बीजेपी में शामिल हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *