कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने की सौंपी जिम्मेदारी

भोपाल
केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस के दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन को लेकर प्रदेश कांग्रेस पूरी ताकत के साथ भीड़ जुटाने की तैयारी में लग गई है। प्रदेश के 29 नेताओं को संभागवार जिम्मेदारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने की सौंपी गई है। ये सभी नेता आज से संभाग और जिलों में सक्रिय होने जा रहे हैं। इन सभी को हर जिले की रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस को देना होगी।  इनमें प्रदेश कांग्रेस के 1 कार्यकारी अध्यक्ष, अपेक्स बैंक के प्रशासक,  राज्यसभा सदस्य सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी है।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस अपना दम दिखाएगी। यहां से 50 हजार कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने का टारगेट दिया गया है। इस टारगेट से ज्यादा कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने के लिए प्रदेश कांग्रेस ने संभागवार नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है।

चंबल और ग्वालियर संभाग की जिम्मेदारी प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत, अपेक्स बैंक के प्रशासन अशोक सिंह, अशोक शर्मा और पूर्व विधायक रामबरन गुर्जर, इसी तरह रीवा संभाग की जिम्मेदारी राज्यसभा सदस्य राजमणि पटेल, राजाराम त्रिपाठी और अरविंद सिंह चंदेल को दी गई है। शहडोल संभाग की जिम्मेदारी विधानसभा के सबसे सीनियर विधायकों में शुमार बिसाहू लाल सिंह, पूर्व विधायक अजय सिंह, शिवकुमार नामदेव और राकेश कटारे को दी है। सागर संभाग पूर्व विधायक अरूणोदय चौबे, चंद्रिकाप्रसाद द्विवेदी, जीवन पटेल, जबलपुर संभाग पूर्व रजनीश सिंह, ब्रजबिहारी पेटेल, नन्हें सिंह ठाकुर को दी गई है। इसी तरह भोपाल-होंशगाबाद में सुनील सूद, महेंद्र सिंह चौहान, राजकुमार पटेल,जहीर अहमद, समीर खान। उज्जैन संभाग सत्यनारायण पंवार,रामवीर सिकरवार, पारस सकलेचा और इंदौर सभांग गजेंद्र सिंह राजूखेडी, सत्यनारायण पटेल, पंकज संघवी और मुजीब कुरैशी को जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *