कलेक्टर ने गुड़ फैक्ट्री,चेक पोस्ट और श्रमिकों व राहगीरों के विश्राम के लिए बने राहत शिविरों का अवलोकन किया

कवर्धा
राज्य सरकार द्वारा नोवेल कोरोना वायरस कोविड़-19 के पूर्ण नियंत्रण और रोकथाम के लिए पूरे प्रदेश में लाॅकडाउन किया गया है। कबीरधाम कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने जिला पंचायत सीईओ विजय दयाराम के साथ संयुक्त रूप से आज शुक्रवार को लाॅकडाउन के दौरान जिले के सुरक्षा, शांति और कानून व्यवस्था की जानकारी लेने पंडरिया विकासखण्ड के पांड़ातराई नगर पंचायत, ग्राम कुड़ा, मोहगांव सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों को औचक अवलोकन किया। पंडरिया विकासखण्ड के पांडातराई, कुण्डा में संचालित छात्रावास को राहत शिविर बनाया गया है। कलेक्टर शरण ने डोगरियां और मोहगांव में संचालित गुड़ फैक्ट्री का निरीक्षण किया। उन्होने यहां के श्रमिकों से चर्चा की। पुछताछ के दौरान पता चला कि इस गुड़ फैक्ट्री में काम करने वाले अधिकाशं मजदूर उत्तर प्रदेश के मुजफरबाद के रहने वाले। कलेक्टर ने गुड़ संचालक और श्रमिकों से चर्चा की। उन्होने श्रमिकों से चर्चा करते हुए उनके रहने, उपलब्ध राशन समाग्रियों के बारे में जानकरी ली। उन्होने गुड़ फैक्ट्री में कार्यरत सभी श्रमिकों को स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए खण्ड चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया। साथ ही जपद पंचायत सीईओ को गुड़ फैक्ट्री में यहां बीच-बीच में आकर श्रमिकों की जानकरी लेेते रहने के लिए निर्देश दिए। मोहगांव में संचालित भिक्षु गुड़ फैक्ट्री में दिल्ली और उत्तर प्रदेश के श्रमिक मिले। कलेेक्टर ने सभी मजदूरों के यात्रा हिस्ट्री की जानकारी ली। मजदूरो ने बताया कि तीन महीने से भी ज्यादा समय हो गय है,यहां छत्तीसगढ़ आए हुए। इस बीच कोई भी श्रमिक उत्तर प्रदेश या दिल्ली नहीं गए है। कलेक्टर ने यहां भी श्रमिकों के राशन के बारे में जानकरी लेते हुए स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *