कम्प्यूटर बाबा द्वारा नदी न्यास के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण

 भोपाल
नामदेव दास त्यागी ऊर्फ कम्प्यूटर बाबा ने आज मंत्रालय में नर्मदा,  क्षिप्रा एवं मन्दाकिनी नदी न्यास के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह, जनसम्पर्क मंत्री पी.सी. शर्मा, संतगण और अन्य जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।
 
मंत्री शर्मा ने बताया कि यह न्यास नर्मदा, मन्दाकिनी एवं क्षिप्रा नदियों के संरक्षण का कार्य करेगा। न्यास जन-मानस की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक, आर्थिक एवं पर्यावरणीय आकांक्षाओं को समुन्नत करने के साथ ही नदियों के पारिस्थितिकी तंत्र को सुरक्षित एवं संरक्षित करेगा। जन-मानस को नदियों के हित में कार्य आरंभ करने के लिये प्रेरित करेगा।
 
न्यास में 16 नामांकित सदस्य हैं। इनमें नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, जल-संसाधन, संस्कृति, पर्यटन, आवास एवं पर्यावरण, वन और खनिज संसाधन विभागों के मंत्री के नामांकिती तथा अपर मुख्य सचिव नर्मदा घाटी विकास, सदस्य मनोनीत किये गये हैं। अध्यात्म विभाग के अपर मुख्य सचिव न्यास के सदस्य सचिव हैं। न्यास में नदियों से संबद्ध जिलों से दो विधायक और चार अन्य अशासकीय सदस्य राज्य शासन द्वारा नामांकित किये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *