कमलनाथ के मंत्री प्रद्युम्न सिंह की तबीयत बिगड़ी, सरकारी अस्पताल में भर्ती

ग्वालियर
 कमलनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की अचानक तबीयत बिगड़ गई है।उन्हें  सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। खबर है कि मंत्री प्रद्युम्न दो दिन से वायरल फीवर की चपेट में आ गए थे और शनिवार देर शाम उनकी ज्यादा तबीयत खराब हो गई तो उन्हें शहर के जयारोग्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया।फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

दरअसल, मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर शनिवार की दोपहर बुखार व बैचेनी होने पर जेएएच में परीक्षण कराने के लिए पहुंचे। मंत्री के अस्वस्थ्य होने की जानकारी मिलते ही जेएएच अधीक्षक डॉ अशोक मिश्रा की निगरानी में उनका परीक्षण किया गया। डॉक्टरों ने उसे रेस्ट की सलाह देते हुुए प्राइवेट के रूम नंबर 10 में भर्ती कर लिया है। मलेरिया व टायफाइड की भी जांच कराई गई है।डॉक्टर उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं।

बताया जा रहा है कि मंत्री तोमर सुबह एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए गए थे। इसी दौरान उनको घबराहट महसूस हुई। जिसके बाद उन्हें सीधे जयारोग्य अस्पताल लाया गया। जहां मेडिकल चेकअप के बाद आईसीयू के स्पेशल वार्ड में रखा गया है।वहीं मंत्री प्रद्युमन सिंह के वार्ड में प्रवेश के लिए मना किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *