एस्पेन की सड़कों पर अपने पति संग घूमती दिखीं ग्विनिथ पेल्ट्रो

लॉस एंजेलिस
अभिनेत्री ग्विनिथ पेल्ट्रो अपने नए पति ब्रैड फाल्चुक संग एस्पेन की सड़कों पर घूमती नजर आईं जबकि अभी कुछ दिनों पहले ही उन्हें उनके पूर्व पति क्रिस मार्टिन संग यहां की सैर करते हुए देखा गया था। डेलीमेल डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, ग्विनिथ, मार्टिन संग सोमवार यहां नजर आई थीं, जबकि फाल्चुक संग उन्हें शहर में गुरुवार को देखा गया था।

ग्विनिथ इस दौरान फर जैकेट पहनी हुई थीं जिसमें रंग-बिरंगे पैटर्न बने हुए थे। इसके साथ उन्होंने ब्लैक ट्राउजर, ब्लैक बूट्स पहन रखा था। उन्होंने सिर पर एक काले रंग की टोपी भी लगा रखी थी और आंखों में काले रंग का चश्मा था।

ग्विनिथ ने फाल्चुक संग सितंबर साल 2018 में शादी की थीं।

शहर में उस दौरान पेल्ट्रो के पूर्व पति मार्टिन अपने बच्चों-ऐप्पल और मोसेस और अपनी नई गर्लफ्रेंड अभिनेत्री डकोटा जॉनसन संग मौजूद थे।

पेल्ट्रो और मार्टिन 13 साल की शादीशुदा जिंदगी के बाद साल 2016 में एक-दूसरे से अलग हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *