एलिगेंट फैशन के लिए खादी है खास, कैरी कर पाएं new look
खादी को पहले आजादी के समय से ही जोड़ा जाता था फिर नेता लोग ही खादी के कुर्ते पहने दिखते थे। लेकिन अब खादी केवल खद्दर में ही नहीं बल्कि सूती, मसलिन, सिल्क के रंगबिरंगे डिजाइन में भी आने लगी है। खादी बुजुर्गों का परिधान हुआ करता था लेकिन अब ये युवा की पसंद बना हुआ है। हर मौसम में खादी को पसंद किया जाता है क्योंकि ये गर्मी में ठण्डा और सर्दी में गर्म रहता है। अन्य कपड़ों के मुकाबले खादी की बिक्री अधिक होती है जबकि ये काफी महंगा होता है। बावजूद इसके लोग इसे खासा पसंद करते हैं फिर चाहे युवा हो या बुजुर्ग। लेडीज को खादी की साड़ियां काफी भाती हैं। खादी का कुर्ता, सूट अब बहुत चलन में आ गए हैं। खादी की खास बात यह है कि ये स्किन के लिए नुकसानदायक नहीं होता।
सूती खादी, कॉटन सिल्क, मसलिन आदि में लड़कों के लिए लम्बे व शॉर्ट कुर्ते व धोती उपलब्ध है। वहीं लड़कियों के लिए टॉप, शॉर्ट कुर्ते, कुर्ता-सलवार, साड़ी, सूट मैटीरियल खादी ग्रामोद्योग में आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं।
खादी को सिल्क, वूल और कॉटन के साथ मिक्स किया जा रहा है। सिल्क और खादी के वस्त्रों को 50-50 प्रतिशत के अनुपात से बनाया जाता है। यह फैब्रिक महंगा है, लेकिन राजैसी लुक देता है। इसमें सलवार-कमीज़, कुर्ता-पाजामा, साड़ी, जैकेट आदि परिधान मिल जाएंगे।