एयर इंडिया की 19 मई से स्पेशल घरेलू उड़ानें

चेन्नै
देश में जगह-जगह फंसे लोगों को घर तक पहुंचाने में मदद के लिए एयर इंडिया 19 मई से 2 जून के बीच स्पेशल डोमेस्टिक फ्लाइट शुरू करने जा रही है। इनमें से ज्यादातर फ्लाइट्स दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरू से होंगी।
चेन्नै के लिए एक फ्लाइट होगी। यह होगी कोच्चि-चेन्नै फ्लाइट जो 19 तारीख को चलेगी। दिल्ली के लिए 173, मुंबई के लिए 40, हैदराबाद के लिए 25 और कोच्चि के लिए 12 फ्लाइटें होंगी।

दिल्ली से जो फ्लाइट्स होंगी वो जयपुर, बेंगलुरु, हैदराबाद, अमृतसर, कोच्चि, अहमदाबाद, विजयवाड़ा, गया, लखनऊ और कुछ दूसरे शहरों के लिए होंगी।

एयर इंडिया मुंबई से विशाखापत्तनम, कोच्चि, अहमदाबाद, बेंगलुरु, हैदराबाद और विजयवाड़ा के लिए स्पेशल फ्लाइट लगाएगी। इसके अलावा हैदराबाद से मुंबई और दिल्ली के लिए भी फ्लाइट्स होंगी। बेंगलुरु से भी मुंबई, दिल्ली और हैदराबाद के लिए फ्लाइट होगी। इसके अलावा भुवनेश्वर से एक फ्लाइट बेंगलुरु आएगी भी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *