एक दर्जन डीजी रेंक के अफसरों में से आधे एक साल के भीतर रिटायर

भोपाल
प्रदेश के एक दर्जन डीजी रेंक के अफसरों में से आधे एक साल के भीतर रिटायर होने जा रहे हैं। इधर डीजी के खाली होने वाले पदों पर  एक साल में पदोन्नति मिलने के बाद भी एडीजी की अधिकता बनी रहेगी, वहीं आईजी की और कमी का सामना प्रदेश की पुलिस को लगातार करना होगा।

प्रदेश कॉडर के 6 डीजी रेंक के अफसरों के साथ ही एक एडीजी और पांच आईजी रेंक के अफसर अगले साल रिटायर होने वाले हैं। डीजी के बाद सबसे ज्याद रिटायर होने वालों में आईजी रेंक के अफसर शामिल हैं। प्रदेश में आईजी की पहले से ही कमी है। यदि सब कुछ तय समय सीमा में हुआ तो वर्ष 1995 बैच के प्रदेश में पदस्थ चार आईजी भी एक जनवरी को एडीजी हो जाएंगें। इतने ही अफसर डीआईजी से आईजी पदोन्नत होंगे।

स्पेशल डीजी चयन केएन तिवारी मार्च में रिटायर होंगे, वहीं लोकायुक्त डीजी अनिल कुमार अप्रैल में, डीजी एवं चेयरमेन पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन डॉ. शैलेंद्र श्रीवास्तव जून में,  स्पेशल डीजी सााबयर राजेंद्र कुमार अगस्त में , स्पेशल डीजी पीटीआरआई महान भारत सागर सितम्बर में और डीजी पुलिस सुधार मैथिली शरण गुप्ता अक्टूबर में रिटायर हो रहे हैं।  

एडीजी संजीव सिंह फरवरी में रिटायर हो रहे हैं। हालाकि संजीव सिंह अभी प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली में पदस्थ हैं। वहीं आईजी आरके अरुसिया मार्च, रमन सिंह सिकरवार मई, आईपी कुलश्रेष्ठ सितम्बर, एसपी सिंह अक्टूबर, और सतीश सक्सेना दिसम्बर में रिटायर होंगे।

वर्ष 2020 के अंत तक पहुंचते-पहुचते प्रदेश पुलिस में आईजी की संख्या भी कम हो जाएगी। प्रदेश में एक जनवरी को 20 आईजी रहेंगे, यदि प्रतिनियुक्ति पर इस रेंक के कोई अफसर नहीं गए और न ही प्रतिनियुक्ति से कोई वापस आए तो साल के अंत तक आईजी रेंक के अफसरों की संख्या कम होकर 15 पर पहुंच जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *