उमरिया मे कडाके की ठंड से पारा पहुंचा 3 पर

उमरिया
मध्यप्रदेश के उमरिया जिले मे कड़ाके की ठंड व शीतलहर के कारण यहां का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाने से जनजीवन पर गहरा असर पहुंचा है। स्थानीय मौसम विभाग के सूत्रों ने बताया की ठंड व शीतलहर के कारण न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान के नीचे पहुंचने से दोपहर बाद जहाँ दुकाने खुल रही है वहीं शाम से पहले बाजार सूने होने लगता है। लोग गरम कपड़ो के साथ अलाव के पास दिखाई दे रहे है। नगरपालिका द्वारा बढी हुई ठंड के कारण जगह जगह अलाव जलवाने की व्यवस्था की गई है। ठंड से खेतों की जुताई व बोनी का कार्य भी प्रभावित हुआ है। वहीं जिले में स्थित बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान में बढी हुई ठंड का कोई असर वन्य प्राणियों व पर्यटकों पर नहीं पड़ा है। देशी व विदेशी पर्यटकों यहाँ बड़ी संख्या में अभी से नव वर्ष आगमन की स्वागत का जश्न मनाने पहुंच गये है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *