ईस्ट बंगाल ने जमशेदपुर को 6-0 से हराया
कोलकाता
खिताब के प्रबल दावेदार ईस्ट बंगाल ने जमशेदपुर एफसी को डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के मुकाबले में मंगलवार को 6-0 से हरा दिया। ईस्ट बंगाल की जीत में जैम कोलाडो और विद्यासागर सिंह ने दो-दो गोल किये। पिंटू महता और बोयीथांग हाओकिप ने एक-एक गोल किया। ईस्ट बंगाल के ग्रुप ए में दो मैचों से छह अंक हो गये हैं।