इस्लामाबाद के एक कैफे में हुआ धमाका, 13 लोग घायल

 
इस्लामाबाद

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के इस्लामाबाद में शनिवार रात हुए एक धमाके में 13 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। घायल हुए सभी लोगों को आनन-फानन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह धमाका इस्लामाबाद स्थित एक कैफे में हुआ। इस घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 इस्लामाबाद स्थित एक कैफे में अचानक गैस सिलिंडर फट गया। इसकी वजह से बिल्डिंग का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में 13 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू कर दिया। यह घटना इस्लामाबाद के जिन्ना सुपरमार्केट के नजदीक हुई।

लाहौर में भी हुआ था ब्लास्ट
स्थानीय लोगों ने बताया कि सिलिंडर से गैस लीक हो रही थी तभी अचानक ब्लास्ट हो गया। इससे पहले इसी महीने की शुरुआत में लाहौर में ब्लास्ट हुआ था। इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई थी जबकि पांच लोग घायल हो गए थे। हादसे में मारे गए शख्स की पहचान रेफ्रिजरेटर रिपेयर कर रहे टेक्निशन के तौर पर हुई थी।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *