इतिहास का सबसे अमीर था ये राजा, दौलत इतनी कि अंदाजा लगाना भी था मुश्किल

नई दिल्ली
आपने दुनिया भर के अमीरों में बिल्गेस्ट, अंबानी और टाटा जैसे उद्योगपतियों का ही नाम सूना होगा। लेकिन कम ही लोगों को पता होगा कि दुनिया में एक व्यक्ति ऐसा भी था जो इतिहास का सबसे अमीर व्यक्ति माना जाता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं मूसा कीटा प्रथम की, जो टिम्बकटू के राजा थे। हालांकि तख्त पर बैठने के बाद वो मनसा कहलाए जिसका मतलब बादशाह होता है।

ऐसा कहा जाता है कि एक वक्त था जब मूसा कीटा जब सुल्तान था तो उस वक्त उसके पास इतनी दौलत थी कि आज तक के जिन्दा या मर चुके अमीरों के पास नहीं रहा। कहा जाता है एक बार उसने एक गाँव को इतना धन दे दिया की उस गांव में महंगाई बहुत ज्यादा बढ़ गयी। 

इतिहास का सबसे आमिर इंसान के बारे में आइए जानते है। 
अमेरिका के एक मासिक अंग्रेजी पत्रिका ‘मनी’ मैगज़ीन के मुताबिक ‘इतिहास के सबसे अमीर आदमी’ का परिचय मनसा मूसा प्रथम के बारे में है। वो टिम्बकटू के राजा थे। इस राजा ने करीब 1312 से 1337 तक शासन किया और यहीं से इसने अरबों की संपत्ति जुटाई। मूसा ने माली की सल्तनत पर उस समय हुकूमत किया था जब वो खनिज पदार्थों ख़ासकर सोने के बहुत भड़े भंडार का मालिक हुआ करता था। ये वो ज़माना था जब पूरी दुनिया में सोने की मांग अपने चरम पर थी।

उनका असली नाम मूसा कीटा प्रथम था लेकिन गद्दी पर बैठने के बाद वो मनसा कहलाए जिसका मतलब बादशाह होता है। उनके बारे में कहा जाता है कि अफ्रीका के जंगलों में रहने वाला माली साम्राज्य का राजा मंसा मूसा प्रथम अगर आज जिंदा होता तो वो दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में पहला स्थान प्राप्त करता।

मूसा कीटा (मनसा मूसा) की दौलत का हिसाब-किताब आज के वक्त के मुताबिक़ लगाना एक मुश्किल काम है। सेलिब्रिटी नेटवर्थ वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, उसके पास 400 बिलियन डॉलर की दौलत थी। अगर वो आज जिंदा होता तो उसके पास इतनी दौलत होती जिसका अंदाजा भी लगाना मुश्किल होता। 

उसके पास उस वक्त जितनी दौलत थी उसके हिसाब से आज के दौर में वह मानव इतिहास का दुनिया का सबसे अमीर आदमी माना जाता। यानी आज वह करीब 24615980000000 रुपए का मालिक होता। भारतीय मुद्रा में ये रकम करीब ढाई लाख करोड़ रुपये बनती है।

वैसे मूसा तो आज जिन्दा नहीं है मगर उसकी संपति के बराबरी में कोई नहीं। वर्त्तमान के जीवित अमीरों में अमेज़न के संस्थापक जेफ़ बेज़ोस इसी हफ़्ते दुनिया के सबसे रईस शख्स घोषित किए गए हैं। जिनके पास 1,06,000 मिलियन अमरीकी डॉलर की दौलत है। मनसा मूसा के पास जेफ़ बेज़ोस से कहीं ज्यादा दौलत थी।

अगर मुद्रास्फीति का हिसाब न जोड़ा जाए तो जेफ़ बेज़ोस के पास इतिहास के जीवित व्यक्तियों में सबसे ज्यादा पैसा है। हालांकि इस पर सवाल उठाने वाले लोग भी मिल जाते हैं। इसके बावजूद अगर मुद्रास्फीति को ध्यान में रख भी लिया जाए तो मूसा की दौलत का हाल के जीवित या मृत रईस लोगों से तुलना करने पर हम पाते हैं कि रॉथस्काइल्ड फ़ैमिली के पास 3,50,000 मिलियन अमरीकी डॉलर और जॉन डी रॉकफ़ेलर के पास 3,40,000 मिलियन अमरीकी डॉलर के बराबर की दौलत थी।

ऐसा कहा जाता है कि मनसा मूसा के दौर की जो सबसे मशहूर कहानी है वो उनकी मक्का यात्रा है। ये 1324 की बात है। इस सफ़र में मनसा मूसा ने साढ़े छह हज़ार किलोमीटर का फ़ासला तय किया था। ऐसा कहा जाता है कि जो लोग मनसा मूसा को देखना चाहते थे, जब वे उनके कारवां के पास पहुंचे तो अवाक रह गए। 

लोगों ने देखा कि मनसा मूसा के कारवां में 60 हज़ार लोग शामिल थे और इनमें 12 हज़ार तो केवल सुल्तान के निजी अनुचर थे। मनसा मूसा जिस घोड़े पर सवार थे, उससे आगे 500 लोगों का दस्ता चला करता था जिनके हाथ में सोने की छड़ी होती थी। मनसा मूसा के ये 500 संदेशवाहक बेहतरीन रेशम का लिबास पहना करते थे।

इनके अलावा इस कारवां में 80 ऊंटों का जत्था भी रहता था, जिस पर 136 किलो सोना लदा होता था। कहा जाता है कि मनसा मूसा इतने उदार थे कि वे जब मिस्र की राजधानी काहिरा से गुजरे तो वहां उन्होंने ग़रीबों को इतना दान दे दिया कि उस इलाके में बड़े पैमाने पर महंगाई बढ़ गई।

आज के मॉरीटानिया, सेनेगल, गांबिया, गिनिया, बुर्किना फासो, माली, नाइजर, चाड और नाइजीरिया तब मूसा की सल्तनत का हिस्सा हुआ करता थे। मनसा मूसा ने कई मस्जिदों का निर्माण कराया जिनमें कई आज भी मौजूद हैं। टिम्बकटू का जिंगारेबेर मस्जिद मनसा मूसा के दौर में बनी उन मस्जिदों में से एक है जो आज भी मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *