इंग्लैंड से लौटे विराट कोहली, पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ गुमसुम से आए नजर
नई दिल्ली
वर्ल्ड कप 2019 खत्म होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली पत्नी अनुष्का के साथ भारत लौट आए हैं। एयरपोर्ट से निकलते हुए दोनों की कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आई हैं। हालांकि इस दौरान दोनों काफी गुमसुम और शांत दिख रहे थे। दोनों ना ही एक दूसरे से ज्यादा कुछ बोल रहे थे और ना ही दोनों ने मीडिया फोटोग्राफर्स के सामने कुछ रिएक्ट किया।