आशा भोसले के ये सुपरहिट गाने, जो आज भी सबके दिलों पर हैं छाए

 नई दिल्ली                                                                               
सुरों की मल्लिका आशा भोसले का आज जन्मदिन मना रही हैं। मशहूर गायिका आशा का जन्म आज ही के दिन 1933 में महाराष्ट्र के एक छोटे से गांव सांगली में हुआ था। आशा भोसले को शायद कभी इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि उनकी आवाज को एक दिन सारी दुनिया सलाम करेगी।

आपको बता दें कि आशा भोसले ने अपना पहला गाना 1943 में 10 साल की उम्र में मराठी फिल्म 'माझा बाला' में 'चला चला नव बाला…' गा कर गायन कला की दुनिया में अपना कदम रखा था। आशा ने बॉलीवुड में साल 1948 में हंसराज बहल की फिल्म चुनरिया का 'सावन आया' गाया था।  साल 1997 में उस्ताद अली अकबर खान के साथ एक विशेष एल्बम के लिए 'ग्रेमी अवार्ड' के लिए नामांकित की गई।  वैसे तो आपने आशा ताई के कई सारे नगमें सुने होंगे लेकिन आज उनके जन्मदिन पर उनके गाए हुए कुछ नगमों में से उनके चुनिंदा नगमों को लेकर आए हैं, जो आज भी लोगों के लबो पर रहता है।

आशा भोसले ने 1948 से हिन्दी फिल्मों में गाना शूरु किया और उसके बाद आशा ने 15 से भी ज्यादा भाषाओं में गीत गाए। आशा ताई को अब तक फिल्मफेयर अवार्ड में 7 बेस्ट फिमेल प्लेबैक पुरस्‍कारों से नवाजा गया है। उन्‍हें 2 राष्ट्रीय फिल्म पुस्कारों से भी सम्मानित किया गया है। आशा भोंसले को 2008 में तत्‍कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल द्वारा 'पद्म विभूषण' से सम्मानित किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *