आरजीपीवी के कर्मचारियों की मांग पर गंभीरता से विचार किया जायेगा

भोपाल

जनसम्‍पर्क मंत्री  पी.सी. शर्मा ने राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में कहा कि प्रदेश के समस्त शासकीय कर्मचारियों की मांगों को सरकार गंभीरता पूर्वक निराकृत कर रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री बाला बच्चन उनकी सभी मांगों को गंभीरतापूर्वक पूरा करेंगे।  शर्मा ने कहा कि वे स्वयं भी इस संबंध में  बच्चन से चर्चा करेंगे। उन्होंने आरजीपीवी के कुल सचिव से कहा कि कर्मचारियों की मांगों को एक-एक कर पूरा किया जाए।

विश्वविद्यालय के कर्मचारी श्रमिक संघ द्वारा आज कॉन्फ्रेंस हॉल में सम्मान समारोह किया गया। समारोह में मंत्री  शर्मा ने कहा कि यह विश्व विद्यालय देश का प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय बन चुका है। ऐसे में सभी कर्मचारियों की भी जिम्मेदारी अहम हो जाती है कि वे विश्वविद्यालय को सर्वोत्तम शिखर तक ले जाने के लिए प्रयास करें। इसके पहले मंत्री शर्मा विश्व विद्यालय परिसर में चल रहे अखंड रामायण पाठ में भी सम्मिलित हुए।

समारोह में अखिल भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री  कृष्ण प्रताप सिंह, सूरज प्रकाश दांगी, जहीर अहमद,  नदीम खान, देवेंद्र प्रजापति और आरजीपीवी कर्मचारी संघ के पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *