आरआरबी ग्रुप डी आंसर-की जारी, ये रहे Direct Link

दिसंबर 2018 के बीच आयोजित हुई आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा (सीबीटी) की उत्तर कुंजी जारी हो गई है। जो उम्मीदवार आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी में पास होंगे, उन्हें पीईटी परीक्षा में बुलाया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर कुंजी जारी होने के करीब 15 दिनों बाद रिजल्ट भी घोषित कर दिया जाएगा। पीईटी परीक्षा का शेड्यूल रिजल्ट के बाद जारी होगा।

फरवरी मध्य में रिजल्ट की उम्मीद
1.89 करोड़ उम्मीदवारों को आंसर-की के साथ-साथ रिजल्ट का भी इंतजार है। आज आंसर-की जारी होने के बाद प्रश्नों के उत्तरों पर ऑब्जेक्शन दर्ज करवाने के लिए करीब एक सप्ताह का समय दिया जा सकता है। ऑब्जेक्शन पर विचार किए जाने के बाद रेलवे भर्ती बोर्ड फरवरी में ग्रुप डी का रिजल्ट जारी कर सकता है। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक रिजल्ट 18 फरवरी तक जारी किया जा सकता है।

RRB Group D answer key: यूं कर सकेंगे चेक
स्टेप -1 – नीचे दिए लिंक में से अपने आरआरबी के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप -2  –  CBT Level-1 CEN-02/2018 Answer Key संबंधी लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप -3 – अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालें। कैप्चा कोड में लिखा टेक्स्ट डालें। लॉग इन करें।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरआरबी अधिकारी अंगराज मोहन ने बताया है कि आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी 11 जनवरी को जारी की जा सकती है। उम्मीदवार किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर अपनी आपत्ति भी दर्ज करवा सकेंगे। इसके लिए उन्हें 7 दिन का समय दिया जाएगा।'' अधिकारी ने यह भी कहा कि आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट फरवरी में जारी किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *