आज सूर्यग्रहण-सूतक रात 10.25 से, मोक्ष रविवार दोपहर 1.59 बजे

रायपुर
21 जून रविवार  को लगने वाले सूर्य ग्रहण के 12 घंटे पहले शनिवार की रात से सूतक लग जाएगा। इसके चलते रविवार की सुबह मंदिरों के पट नहीं खुलेंगे। रविवार को सुबह 10.25 बजे ग्रहण शुरू होगा जो दोपहर दो बजे खत्म होगा। सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पूर्व माना जाता है इसलिए 20 जून की रात 10.25 बजे से सूतक काल प्रारंभ हो जाएगा। सूर्य ग्रहण लगभग साढ़े तीन घंटे तक प्रभावशील रहेगा। इस बीच पूजा, पाठ नहीं किया जाएगा। इस बार का सूर्य ग्रहण कंकणाकृति में पूरे भारत में दिखाई देगा।

छह ग्रह वक्री रहेंगे – इस बार ग्रहण मिथुन राशि में होगा, इस दिन छह ग्रह बुध, वृहस्पति, शुक्र, शनि, राहू, केतु वक्री स्थिति में रहेंगे। यह स्थिति देश-दुनिया के लिए शुभ नहीं है।
ऐसे रहेगा ग्रहण काल – सूतक – शनिवार की रात 10.25 से, ग्रहण काल प्रारंभ- रविवार को सुबह 10.25 से,ग्रहण का मध्य काल – दोपहर 12 बजे,ग्रहण का मोक्ष काल – दोपहर – 1.59 बजे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *