आज करेंगे नामांकन, राजद की ओर उम्मीदवारों का चयन

 पटना                                                                          
राजद ने विधान परिषद नाव के लिए उम्मीदवारों का चयन कर लिया है। पार्टी अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रो. रामबली सिंह व बिस्कोमान अध्यक्ष सुनील सिंह का नाम लगभग तय था। तीसरे उम्मीद्वार के रूप में शिवहर के मो. फारूक का चयन हुआ है। हालांकि इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं हो सकी है, लिहाजा फेरबदल की गुंजाइश है। बुधवार को सभी नामांकन करेंगे। 

विधान परिषद की नौ सीटों के लिए हो रहे चुनाव में विपक्ष को काफी लाभ होगा। जिन नौ सीटों पर चुनाव होना है वह सभी जदूय व भाजपा कोटे की हैं। लेकिन, विधामंडल में सदस्यों की संख्या के हिसाब से इस बार तीन सीटें राजद को मिलनी तय है। कांग्रेस को भी एक सीट जाएगी। शेष 5 में 3 जदूय व 2 भाजपा के खाते में जाएंगी। 

राजद में पहले की चर्चा के अनुसार एक सीट तेजप्रताप के लिए तय माना जा रहा था। पर परिवार के किसी सदस्य को नहीं भेजने का फैसला पार्टी ने लिया। उसके बाद तीसरे उम्मीवार के रूप में  फारूक का चयन हुआ। फारूक शरद यादव के करीबी रहे हैं, पर राजनीति में बहुत सक्रिय नहीं रहे। वह कारोबारी हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *