आचार संहिता का उल्लंघन करना बाहुबली विधायक को पड़ा भारी, मुकदमा दर्ज
मुंगेर
राजधानी पटना के मोकामा से निर्दलीय विधायक अनंत सिंह के खिलाफ मुंगेर जिला प्रशासन ने आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक, मुंगेर जिले के धरहरा प्रखंड में प्रशासन की अनुमति के बिना चुनाव प्रचार करने के आरोप में जिला प्रशासन ने धरहारा थाना में अनंत के खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। अनंत सिंह मुंगेर संसदीय क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी नीलम देवी के पति है।
दर्ज प्राथमिकी में विधायक पर आरोप है कि उन्होंने अपनी पत्नी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे, जिसके लिए जिला प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई थी।