आख़िरकार MP में हुआ मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, CM ने अपने पास रखे 10 मंत्रालय

भोपाल
लंबी खींचतान क बाद आखिरकार मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा हो गया। शुक्रवार रात मंत्रियों के विभागों के बंटवारे की सूची जारी कर दी गई। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने पास दस विभाग रखें हैं। जबकि जबलपुर पश्चिम से विधायक तरुण भनोत को वित्त मंत्रालय दिया गया है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने पास औद्योगिक नीति, जनसंपर्क और तकनीकी शिक्षा जैसे विभाग अपने पास रखे हैं। कमलनाथ के करीबी बाला बच्चन को गृह व जेल मंत्रालय मिला है।

डॉ विजयलक्ष्मी साधौ को संस्कृति व चिकित्सा शिक्षा जबकि ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के विधायक तुलसी सिलावट को लोक स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग सौंपा गया है। कमलनाथ के करीबी विधायक सज्जन सिंह वर्मा को लोक निर्माण व पर्यावरण, इमरती देवी को महिला एवं बाल विकास, प्रियव्रत सिंह को उर्जा, आरिफ अकील को भोपाल गैस त्रासदी राहत व अल्पसंख्यक कल्याण दिया गया है। दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्द्धन सिंह को नगरीय विकास मंत्रालय दिया गया है जबकि दिग्विजय सिंह जयवर्धन सिंह के लिए वितित मंत्रालय की मांग कर रहे थे। भोपाल से विधायक पीसी शर्मा को विधि विभाग का प्रभार दिया गया है।
   मंत्री                              विभाग
कमलनाथ     मुख्यमंत्री, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग, जन संपर्क विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, विमानन विभाग, लोक सेवा प्रबंधन विभाग, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग तथा अन्य विभाग जो किसी को आवंटित न हुए हों।
डॉ. गोविन्द सिंह              सहकारिता विभाग, संसदीय कार्य विभाग
बाला बच्चन                    गृह विभाग, जेल विभाग, मुख्यमंत्री से संबद्ध अन्य विभाग
सज्जन सिंह वर्मा            लोक निर्माण विभाग, पर्यावरण विभाग
तरूण भनोट                   वित्त विभाग, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग
जयवर्द्धन सिंह                 नगरीय विकास एवं आवास विभाग
इमरती देवी                  महिला एवं बाल विकास विभाग
डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ     संस्कृति विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, आयुष विभाग
महेन्द्र सिंह सिसोदिया     श्रम विभाग
पी सी शर्मा                 विधि एवं विधायी कार्य विभाग, मुख्यमंत्री से संबद्ध
प्रद्युमन सिंह तोमर      खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग
सचिन यादव      किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग
सुरेन्द्र सिंह बघेल     नर्मदा घाटी विकास विभाग, पर्यटन विभाग
हुकुम सिंह कराड़ा     जल संसाधन विभाग
ब्रजेंद्र सिंह राठौर     वाणिज्यिक कर विभाग
प्रदीप जयसवाल     खनिज साधन विभाग
सुखदेव पानसे     लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग
उमंग सिंघार     वन विभाग
आरिफ अकील     भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम विभाग
हर्ष यादव     कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग
जीतू पटवारी     खेल एवं युवा कल्याण विभाग, उच्च शिक्षा विभाग
कमलेश्वर पटेल     पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग
लखन घनघोरिया     सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग, अनुसूचित जाति कल्याण विभाग
लाखन सिंह यादव     पशुपालन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास विभाग
तुलसी सिलावट     लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग
गोविन्द सिंह राजपूत     राजस्व विभाग, परिवहन विभाग
प्रियव्रत सिंह     ऊर्जा विभाग
प्रभुराम चौधरी     स्कूल शिक्षा विभाग
ओमकार सिंह मरकाम     जनजातीय कार्य विभाग, विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जनजाति कल्याण विभाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *