अशोका गार्डन दशहरा उत्सव समिति में सर्वसम्मति से 4 कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत

भोपाल

जनसम्पर्क मंत्री  पी.सी. शर्मा की उपस्थिति में आज अशोका गार्डन दशहरा उत्सव समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से 4 कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किये गये।  गन्नू तिवारी को वरिष्ठ कार्यवाहक अध्यक्ष और  अखिल मिश्रा,  सचिन्द्र जैन गुड्डू और  तेजू जैन को कनिष्ठ कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। समिति अध्यक्ष  पी.एस. आनंद ने बताया कि जनसम्पर्क मंत्री  शर्मा चारों कार्यवाहक अध्यक्ष के साथ आज  दशहरा मैदान पर उत्सव की तैयारियों का निरीक्षण करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *