अर्जुन कपूर नए लुक में आए नजर

ऐक्टर अर्जुन कपूर इस समय अपने अपकमिंग प्रॉजक्ट्स में व्यस्त हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर अपने फैंस को अपडेट्स देते रहते हैं। अब अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी में अपने एक नए लुक की तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में उनका आधा चेहरा नजर आ रहा है। ऐक्टर इस नए लुक में फ्रेंच दाढ़ी में नजर आ रहे हैं।

अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर अपने कॉमेंट के लिए जाने जाते हैं। बी-टाउन के लोगों की पोस्ट पर उनके कॉमेंट लोगों को खूब गुदगुदाते हैं। इसके अलावा अर्जुन कपूर अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के लंच या डिनर डेट पर जाने को लेकर चर्चा में बने रहते हैं।

अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर की पीरियड ड्रामा में 'पानीपत' नें नजर आएंगे। इस फिल्म में अर्जुन कपूर मराठा योद्धा सदाशिवराव भाऊ के रोल में दिखाई देंगे। 'पानीपत' इस साल 6 दिसंबर को रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *