अब अंतरिक्ष में स्टार्टअप करेंगे देश के उद्यमी

नई दिल्ली
कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण पूरे देश की अर्थव्यवस्था प्रभावित हो गई है। देश को इस आर्थिक संकट से उबारने केे लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने 20 लाख करोड़ के विशेष पैकेज की घोषणा की है। पैकेज के बारे में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से विस्तार से जानकारी दी जा रही हैं।

शनिवार को सीतारमण ने कोयला, खनिज, रक्षा उत्पादन, हवाई क्षेत्र प्रबंधन, परमाणु ऊर्जा के अलावा अंतरिक्ष क्षेत्र पर भी फोकस किया। उन्होंने कहा कि इंडियन एयर स्पेस के उपयोग पर लागू प्रतिबंधों को कम किया जाएगा। जिससे अंतरिक्ष क्षेत्र में प्राइवेट सेक्टर को भी भागीदार बनाया जा सकें। उन्होंने कहा कि सैटेलाइट, प्रक्षेपणों और अंतरिक्ष आधारित गतिविधियों में निजी कंपनियों को प्रोत्साहन दिया जाएगा।

सीतारमण ने कहा कि भारतीय स्पेस सेक्टर को प्राइवेट सेक्टर के लिए भी खोला जा रहा है। अंतरिक्ष क्षेत्र में भी स्टार्टअप की योजना पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में प्राइवेट कंपनियों की भागीदारी बढ़ाई जा रही है। वे भी सैटेलाइट लांच कर पाएंगी। निजी क्षेत्र की कंपनियों को इसरो की सुविधाओं का इस्तेमाल करने का मौका दिया जाएगा। इस काम में इसरो (Indian Space Research Organisation) कंपनियों की मदद भी करेगा।

सीतारमण ने कहा, 'निजी क्षेत्र को उनकी क्षमता में सुधार करने के लिए इसरो की सुविधाएं और अन्य प्रासंगिक संपत्तियों का इस्तेमाल करने की परमिशन दी जाएगी। निजी क्षेत्र के लिए ग्रहों की खोज- रिसर्च, बाहरी अंतरिक्ष यात्रा आदि के लिए भविष्य की परियोजनाओं में मदद की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *