अन्य प्रदेशों से करीब 5 लाख 45 हजार श्रमिक वापस आए

भोपाल 
अपर मुख्य सचिव एवं प्रभारी स्टेट कंट्रोल रूम आई.सी.पी. केशरी ने जानकारी दी है कि कोरोना संक्रमण के कारण विभिन्न प्रदेशों में फंसे 5 लाख 45 हजार श्रमिक मध्यप्रदेश में वापस लाये जा चुके हैं। इनमें से 3 लाख 83 हजार श्रमिक बसों से और करीब एक लाख 62 हजार श्रमिक ट्रेनों से वापस लाये गये हैं। अब तक गुजरात से 2 लाख 8 हजार, राजस्थान से एक लाख 20 हजार, महाराष्ट्र से एक लाख 26 हजार श्रमिक वापस लाए गए हैं। इसके अतिरिक्त गोवा, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, केरल, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना से भी श्रमिक वापस लाये गये हैं। केशरी ने बताया है कि अभी तक 129 ट्रेन आ चुकी हैं। कल एक ट्रेन आने की संभावना है। अभी तक मुख्य रूप से महाराष्ट्र से 36, गुजरात से 28, हरियाण से 15, तेलंगाना से 7, पंजाब से 7, कर्नाटक से 4, गोवा से 3, तमिलनाडु से 3 और केरल, राजस्थान, दिल्ली तथा जम्मू से 2-2 ट्रेन आ चुकी हैं। प्रदेश के बाहर के करीब 4 लाख 30 हजार श्रमिकों को अन्य प्रदेशों की सीमा तक बसों से पहुँचाया गया है। अब प्रदेश के श्रमिकों का आना बहुत कम हो गया है। बसें मात्र दूसरे प्रदेश के श्रमिकों को अन्य प्रदेशों की सीमा तक पहुँचाने के कार्य में लगी हुई हैं।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *