अज्ञात कारणों के चलते फांसी पर झूला वृद्ध खेत में लगाई फांसी

अज्ञात कारणों के चलते फांसी पर झूला वृद्ध खेत में लगाई फांसी

छिंदवाड़ा उमरेड थाना क्षेत्र के शीला देवी गांव में एक वृद्ध ने सुबह खेत में जाकर फांसी लगा ली इस हादसे में वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी अनुसार गणेश पिता नाथू लाल विश्वकर्मा उम्र 52 साल शीला देवी गांव का रहने वाला है। वह सुबह 6:00 बजे उठकर एक्टिवा से खेत गया था। खेत में उसने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। जब बहुत देर तक वह घर नहीं पहुंचा, तो बड़े भाई ने खेत जाकर देखा। उसकी एक्टिवा खड़ी हुई थी। जैसे ही अचानक बड़े भाई की नजर पेड़ पर पड़ी, उसे फांसी पर झूलता हुआ दिखाई दिया। बड़े भाई ने तत्काल इस बात की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी से उतार कर कब्जे में लिया है। बताया जा रहा है वृद्ध ने फांसी क्यों लगाई किन कारणों से लगाई, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने वृद्धि का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *