अचानक हुई बारिश के साथ मौसम ने फिर बदली करवट, तापमान में आई गिरावट

धमतरी
 बंगाल की खाड़ी में बनने वाली दबाव के चलते छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। आज दोपहर 1 बजे मौसम से ही मौसम में परिवर्तन देखने को मिले। फिर कुछ देर बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। धमतरी जिले में भी मौसम का ऐसा ही हाल रहा। मौसम विभाग ने बारिश होने की चेतावनी पहले ही जारी की थी।

रुक-रुककर हुई बारिश 
शुरुआत में करीब 15 मिनट तक रिमझिम बारिश होती रही। फिर बारिश थम गई। इसके कुछ देर बाद फिर अचानक आसमान में काली घटा छा गई और तेज बारिश होने लगी। करीब 1 घंटे तक बारिश होने से शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया। उधर कृषि वैज्ञानिकों ने इस बारिश से दलहन तिलहन की फसलों को भी नुकसान होने की संभावना जताई है।
 
एक दिन पहले ही बढ़ा था तापमान 
सोमवार को दोपहर में सूरज की तपिश से लोग परेशान होते दिखे। रात में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। रात का तापमान सामान्य दो डिग्री अधिक यानी 22.2 डिग्री रहा, जबकि दिन का तापमान 35.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार एक-दो दिन तक तापमान में और बढ़ोत्तरी होगी। इसके बाद प्रदेश में कहीं-कहीं एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *