अखिलेश को करारा झटका, BJP में शामिल हुए सपा के दो बड़े नेता

 नई दिल्ली
समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता सुरेन्द्र सिंह नागर और संजय सेठ आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये। सुरेंद्र नागर और संजय सेठ ने भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सुरेंद्र सिंह नागर ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा के सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास से प्रेरित होकर वह पार्टी में शामिल हुये हैं।

उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने संविधान के अनुच्देद 370 को हटाकर नया इतिहास रच दिया है। इस घटना ने उन्हें भाजपा में शामिल होने को प्रेरित किया। संजय सेठ ने कहा कि वह पार्टी की अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करेंगे।

82 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
सूरेंद्र नागर और संजय सेठ ने हाल ही में राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। संजय सेठ सपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भी थे।  सुरेंद्र नागर दो बाद उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के सदस्य और दो बार सांसद रहे हैं।

यादव ने कहा कि सुरेंद्र सिंह नागर जमीन से जुड़े कार्यकर्ता है तथा सामाजिक न्याय की राजनीति करते रहे हैं। संजय सेठ समाजसेवा से जुड़े रहे हैं। इस अवसर पर सपा से भाजपा में पहले ही शामिल हो चुके नरेश अग्रवाल और नीरज शेखर भी उपस्थित थे। नागर और सेठ ने बाद में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *