कांग्रेस की 100 दिन की सरकार पर जमकर बरसे शिवराज, कहा- एमपी में आई अपराधों की बाढ़, असुरक्षित

रीवा
लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा द्वारा पद्मधर पार्क रीवा में आयोजित चुनावी सभा में कांग्रेस की सौ दिन की सरकार पर जमकर बरसे। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में अपराधों की बाढ़ आ गई है। प्रदेश के लोग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया कि पांच साल में रीवा, भारत के विकास के नक्शे पर अग्रणी होगा। साथ ही कहा कि विंध्य की सभी लोकसभा सीटों एवं मध्यप्रदेश में 29 सीटें जीतकर रेकॉर्ड बनाएंगे। जनता कांग्रेस को वोट देकर पछता रही है।

मध्यप्रदेश में चल रहा तबादला उद्योग
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में तबादला उद्योग चल रहा है। यहां डकैतों का राज है। मेरी सरकार ने डकैतों का सफाया कर दिया था। पूर्व सीएम ने कहा कि यहां तो पदों के मोल लगते हैं, पैसा लाओ और आर्डर ले जाओ। लायन आर्डर का मतलब ही यही है। उन्होंने कहा कि विंध्य की धरती गद्दारों को सजा देने वाली धरती है। जनता के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। किसानों का कर्ज माफ नहीं किया और किसानों के साथ धोखा किया तो चुनाव के बाद विंध्य से अन्याय के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत मैं करूगा।

ये चुनाव राष्ट्रवाद का चुनाव है
शिवराज ने कहा कि ये चुनाव राष्ट्रवाद का चुनाव है। भारत शक्तिशाली है। स्वाभिमान के साथ जिएंगे। मोदी के सामने कोई नेता नहीं ठहरता है। गठबंधन पर उन्होंने कहा कि यह ठगबंधन है। ये कोई अपना नेता नहीं तय कर पाए तो मजबूत सरकार क्या देंगे। इस दौरान उन्होंने केन्द्र और बीजेपी सरकार की कई योजनाएं भी गिनाई। बता दें कि शिवराज सिंह चौहान भाजपा से रीवा से लोकसभा उम्मीदवार जनार्दन मिश्रा का नामांकन दाखिल कराने पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *