मोबाइल यूजर्स के लिए TRAI ने दी विशेष सौगात, कॉलिंग और एस.एम.एस के लिए ये स्पेशल प्लान

मोबाइल यूजर्स के लिए TRAI ने दी विशेष सौगात, कॉलिंग और एस.एम.एस के लिए ये स्पेशल प्लान

दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के अनुसार, उनका मानना है कि बातचीत और एसएमएस के लिए अलग-अलग विशेष रिचार्ज कूपन होने चाहिए। इस विषय पर आयोजित परामर्श प्रक्रिया के दौरान विभिन्न प्रकार के विचार सामने आए। यह देखा गया कि कई वरिष्ठ नागरिकों और वे परिवार जिनके घरों में ब्रॉडबैंड की सुविधा है, उन्हें अपने मोबाइल फोन के लिए अलग से डेटा पैकेज की आवश्यकता नहीं होती।

दूरसंचार नियामक ट्राई (TRAI) ने सोमवार को टैरिफ नियमों में संशोधन करते हुए मोबाइल सेवा प्रदाताओं को डाटा का उपयोग नहीं करने वाले ग्राहकों के लिए वायस कॉल और एसएमएस के लिए अलग से प्लान जारी करने का आदेश दिया।

इस कदम से उपभोक्ताओं को उन सेवाओं के लिए ही भुगतान करना होगा जिनका वे आमतौर पर उपयोग करते हैं। यही नहीं, नियामक ने विशेष रिचार्ज कूपन पर 90 दिनों की सीमा को हटा दिया और इसे 365 दिनों तक बढ़ा दिया।

ट्राई ने दूरसंचार उपभोक्ता संरक्षण (बारहवां संशोधन) विनियम 2024 में कहा-”सेवा प्रदाता को कम से कम एक विशेष टैरिफ वाउचर विशेष रूप से वायस यानी बातचीत और एसएमएस के लिए देना होगा, जिसकी वैधता अवधि 365 दिनों से अधिक नहीं होगी।”

दूरसंचार नियामक के अनुसार, उसका विचार है कि बातचीत और एसएमएस के लिए अलग से विशेष रिचार्ज कूपन होने चाहिए। ट्राई को इससे संबंधित परामर्श प्रक्रिया के दौरान कई तरह के विचार मिले। सामने आया कि काफी वरिष्ठ नागरिकों और घरों में ब्राडबैंड रखने वाले परिवारों को अपने मोबाइल फोन के लिए डाटा पैकेज की अलग से आवश्यकता नहीं पड़ती।

ट्राई ने इस पर कहा ”केवल वायस काल और एसएमएस के लिए विशेष वाउचर को अनिवार्य करने से उन ग्राहकों को एक विकल्प मिलेगा, जिन्हें डाटा यानी इंटरनेट की आवश्यकता नहीं है। इससे किसी भी तरह से इंटरनेट समावेश की सरकारी पहल पर असर नहीं पड़ेगा क्योंकि सेवा प्रदाता बातचीत और एसएमएस के साथ डाटा और केवल इंटरनेट के लिए वाउचर की पेशकश करने के लिए स्वतंत्र हैं।”