आप कश्मीर घूमने जा रहे तो आप UBER से बुक कर सकते है शिकारा
आप कश्मीर घूमने जा रहे तो आप UBER से बुक कर सकते है शिकाराआप कश्मीर घूमने जा रहे तो आप UBER से बुक कर सकते है शिकारा
ख़बर: टैक्सी सर्विस कंपनी उबर ने कश्मीर की डल झील में घूमने के लिए शिकारा सर्विस शुरू की है। यह कंपनी द्वारा एशिया में पहली जल परिवहन सेवा है।
यह सर्विस आपको अभी कश्मीर में ही मिलेगी। अगर आप कश्मीर की वादियों का मजा उठाना चाहते हैं और कश्मीर की मुख्य डल झील घूमना चाहते हैं, तो कंपनी UBER ने डल झील में घूमने के लिए शिकारा सर्विस शुरू की है।
उबर इंडिया एवं दक्षिण एशिया के अध्यक्ष प्रभजीत सिंह ने सोमवार को बताया कि उबर के ऐप जिसे मोबाईल की सहायता से अब श्रीनगर में डल झील पर शिकारे की बुकिंग की जा सकेगी।
उबर के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि भारत में उबर की जल परिवहन सेवा एशिया में भी अपनी तरह की पहली सेवा है। कंपनी इटली के वेनिस सहित कुछ यूरोपीय देशों में जल परिवहन बुकिंग की सुविधा प्रदान करते आ रहा है।