26th गणतंत्र दिवस पर सैकड़ों स्थानों पर तिरंगा फहराया जाएगा
भोपाल
गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी के सैकड़ों स्थानों पर तिरंगा फहराया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम लालपरेड पर होगा जहां पर राज्यपाल आनंदी बेन सुबह 9.00 बजे तिरंगा फहराएंगी। इस अवसर पर वह परेड की सलामी भी लेगी। इस बार की परेड में घोड़ों को शामिल नहीं किया गया है। इस बार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के पास 100 फीट ऊंचा झंडा फहराया जाएगा। इसके लिए प्लैटफार्म नंबर एक के पास इसका स्ट्रक्चर तैयार कर लिया गया है। इससे पहले देश का पांचवा सबसे ऊंचा झंडा 235 फीट वल्लभ भवन के सामने फहराया जा चुका है।
गणतंत्र दिवस के मौके पर आईएसबीटी परिसर में महापौर आलोक शर्मा सुबह 8.00 बजे ध्वजारोहण करेंगे जबकि परिषद अध्यक्ष डा. सुरजीत सिंह चौहान 9.00 बजे माता मंदिर स्थित हर्षवर्धन काम्पलेक्स में ध्वज फहराएंगे। इससे पहले सुबह 8.00 बजे कमिश्नर कार्यालय में कमिश्नर कल्पना श्रीवास्तव और 8.30 बजे कलेक्टोरेट कार्यालय में कलेक्टर सुदाम खाड़े झंडा पहराएंगे।