बाजार में गिरावट का दौर, सेंसेक्स 86 अंक लुढ़का
नई दिल्ली
साल 2020 के पहले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 30 शेयरों वाला सेंसेक्स करीब 8 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 41,634 पर और 50 शेयरों वाला निफ्टी 21 अंक गिरकर 12,261 पर खुला। शुरुआती एक घंटे के कारोबार में बाजार में गिरावट का दौर है। सुबह 10 बजे सेंसेक्स के 30 में 22 शेयर गिरावट के साथ और 8 शेयर उछाल के साथ ट्रेड कर रहे हैं।
अभी सेंसेक्स 86 अंकों की गिरावट के साथ 41541 पर ट्रेड कर रहा है। ओएनजीसी के शेयर में सबसे ज्यादा तेजी है और एशियन पेंट्स के शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है। टीसीएस और एचसीएल के शेयर में भी तेजी है।
सुबह 10.05 बजे करीब 37 अंकों की गिरावट के साथ निफ्टी 12246 पर ट्रेड कर रहा है। 12 शेयरों में तेजी है और 38 शेयरों में गिरावट है। ओएनजीसी, गेल, टीसीएस, एचसीएल और विप्रो के शेयर टॉप गेनर्स हैं वहीं, ZEEL, बीपीसीएल, आयशर मोटर्स, कोल इंडिया और एशियन पेंट्स के शेयर टॉप लूजर्स हैं।