घूमते-घूमते शख्स ने जीते 7 करोड़ रुपए, जानिए पूरा मामला

 किस्मत कब किस पर किस वक्त मेहरबान हो जाएं कोई कह नहीं सकता ऐसा ही एक वाक्या हुआ है 70 वर्षीय हैरॉल्ड एम के साथ। उन्होंने एक कसीनो में पोकर गेम में 5 डॉलर का दांव लगाया और बदले में इतनी बड़ी राशि जीति कि कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है।

न्यूयॉर्क पोस्ट में छपी खबर के मुताबिक क्रिसमस के दिन हैरॉल्ड शहर में त्योहार की रोनक देखने के लिए घूम रहे थे। घूमते-घूमते वह एक होटल के कसीनो में पहुंच गए। यहां एक पोकर टेबल पर उनकी नजर पड़ी। न जाने क्या सोचकर वह उस टेबल पहुंच गए है 5 डॉलर यानी तकरीबन 350 रुपये का दांव लगा दिया। दिलचस्प बात यह है कि हैरॉल्ड ने इससे पहले कभी पोकर नहीं खेला था। हैरॉल्ड थ्री कार्ड पोकर टेबल पर बैठे और उन्होंने 6 कार्ड की बोनस शर्त लगाई थी। देखते ही देखते हैरॉल्ड ने 7 करोड़ रुपए की शर्त जीत ली।

बोर्गोटा होटल एंड कैसीनो के मुताबिक ऐसा 15 साल के इतिहास में पहली बार हुआ जब किसी शख्स ने पहली ही बार में इतनी रकम जीत ली। यहां तक कि कैसीनो ने ट्वीट कर हैरॉल्ड को इतनी बड़ी रकम जीतने की जानकारी दी।  जुए में इतनी बड़ी रकम जीतने के बाद हैरॉल्ड ने कहा कि वह इस राशि को अपने बच्चों में बांट देंगे। उन्होंने कहा हमारे जीवन में शायद बहुत अधिक बदलाव न आए, लेकिन यह हमारे बच्चों के लिए बेहतर हो सकता है। उन्होंने कहा, शायद हम एक क्रूज़ लेंगे। हैरॉल्ड दो बार कैंसर से भी जूझ चुके हैं। उन्हें कॉलेन और लिवर कैंसर हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *